{"_id":"f71438cf8050e04d274f3245a676c67d","slug":"the-truck-broke-two-power-poles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तोड़े दो बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तोड़े दो बिजली के खंभे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
बिलग्राम चुंगी के निकट ओवर लोड ट्रक ने बुधवार की
विज्ञापन
रात को हाईटेंशन लाइन के दो खंभों को उखाड़ दिया। ट्रक में फंसे तारों की
वजह से खंभों के साथ तार और इंसुलेटर भी टूट गए। जिस वजह से दो उपकेंद्रों
की विद्युत आपूर्ति प्र्रभावित हो गई।
बुधवार रात हुए हादसे के बाद देर रात तक बिजली गुल रही, वहीं दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ी गई, तब जाकर उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिल सकी, जबकि दूसरे पोल को लगाने और तारों को जोड़ने का काम गुरुवार की शाम तक चलता रहा, जिसमें कई उपकेंद्रों के कर्मचारियों और ठेकेदारों की भी मदद ली गई।
शहर में बेकाबू होकर दौड़ रहे वाहन बिजली विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बड़े वाहनों द्वारा बेतरतीब ढंग से चलने के कारण 33 केवीए लाइन टूटने की घटनाएं बढ़ी हैं। बिलग्राम चुंगी के निकट बुधवार की शाम को एक बार फिर ओवर लोड भूसी के ट्रक में तारों के फंसने से 33 केवीए लाइन टूट गई।
जिससे शहर के दो उपकेंद्र सांडी रोड उपकेंद्र और गुरगुज्जा उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा आधे शहर में शाम होते ही बिजली चली गई। इनमें सदर बाजार, छोटा चौराहा, राम दत्त चौराहा, बाबा मंदिर चौराहा, बावन चुंगी, मुन्नेमियां चौराहा, बिलग्राम चुंगी सहित तमाम मोहल्लों में अंधेरा छा गया।
ऐसे में होली की तैयारियाें को भी ग्रहण लग गया। वहीं खंभे व तार टूटने की जानकारी होने पर अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव अपने कर्मचारियों के साथ बिलग्राम चुंगी पहुंचे और मौका मुआयना किया। जहां दो पोल और तार तथा इंसुलेटर टूटे देख उन्हाेंने उपखंड अधिकारी को जानकारी दी।
इसी बीच रात साढ़े आठ बजे रोस्टिंग हो जाने से विभागीय अधिकारियों ने दोनों उपकेंद्रों की बिजली ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ कर रात साढ़े दस बजे तक सुचारु कर दी। जबकि पोल की मरम्मत और तार जोड़ने का काम गुरुवार को कराया गया।
मरम्मत का काम पूरा होने में शाम के पांच बज गए।
जिसके बाद उपकेंद्रों की आपूर्ति शहर से जोड़ी गई। अवर अभियंता ने बताया कि काम अधिक था, ऐसे में अन्य उपकेंद्रों के कर्मचारियों और ठेकेदारों की मदद ली गई।