{"_id":"696bc50a489f7573fe07eae7","slug":"the-thieves-lit-a-pipe-and-started-a-fire-then-took-away-rs-10000-and-one-and-a-half-quintals-of-sesame-seeds-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-143482-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पाइप जलाकर चोरों ने तापी आग, फिर दस हजार रुपये और डेढ़ क्विंटल तिल्ली ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पाइप जलाकर चोरों ने तापी आग, फिर दस हजार रुपये और डेढ़ क्विंटल तिल्ली ले गए
विज्ञापन
फोटो-15-टूटे जंगले को देखते पुलिस कर्मी। संवाद
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के चत्तुरखेड़ा में एक मकान और उसमें बनी दुकान समेत तीन जगहों पर घटना को अंजाम दिया गया। दस हजार रुपये और डेढ़ क्विंटल तिल्ली चोर चोरी कर ले गए। दवाइयों से भरा बोरा मेडिकल स्टोर के बाहर फेंक गए। घटना के दौरान चोरों ने पाइप जलाकर आग भी तापी। घटना शुक्रवार रात हुई।
चत्तुरखेड़ा निवासी राजीव के गांव में दो मकान हैं। गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित मकान के कमरे का ताला चोरों ने शुक्रवार रात तोड़ दिया। यहां रखी स्टील की छह बाल्टी चोर ले गए। इसी कमरे में रखे सिंचाई के लगभग 50 मीटर लंबे पाइप के बंडल को चोरों ने जलाकर सर्दी से राहत पाने के लिए आग ताप ली। राजीव के मकान के बाहर बनी दुकान में गांव के ही हरीशचंद्र मेडिकल स्टोर चलाते हैं। चोरों ने उनकी दुकान में रखी गोलक से सात हजार रुपये निकाल लिए। एक बोरे में दवाइयां भी भर लीं लेकिन बाद में इस बोरे को दुकान के पीछे फेंककर चले गए।
मेडिकल स्टोर के पास में ही गोनी निवासी संजय रुहेला का कारखाना लगा है। यहां गेहूं पिसाई और सरसों पेराई होती है। कारखाने के जंगले को तोड़कर अंदर घुसे चोर लगभग डेढ़ क्विंटल तिल्ली और तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह कारखाना खोलने गए संजय और मेडिकल स्टोर खोलने गए हरीशचंद्र को घटना का पता चला। प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।