{"_id":"a4631b1dc2b5476f504db4637c54b659","slug":"the-tearful-farewell-to-seniors-with-eyelids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीगी पलकों के साथ सीनियर्स को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीगी पलकों के साथ सीनियर्स को दी विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी में आयोजित विदाई समारोह में जूनियर्स ने
विज्ञापन
सीनियर्स को विदाई दी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम से इस दिन को यादगार
बनाया। प्रधानाचार्य सुमन कुमारी ने कहा कि कालेज की शिक्षाएं जीवन के अगले
रास्ते में स्टूडेंटस की रहनुमाई करेंगी।
अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करना चाहिए। यहां से आगे निकल कर बालिकाएं उच्च पदों पर जाएं, जिससे कालेज और घर का नाम रोशन हो सके। इस मौके पर कालेज की जूनियर छात्राओं ने भीगी पलकों से अपनी सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। इस बीच कई छात्राएं भावुक होकर सिसक भी पड़ीं।
कार्यक्रम के दौरान नगमा और आलिया ने जुम्मे की रात है, गीत पर ज्योति, वंदना, दामिनी, विजय लक्ष्मी, फरहीन, अंजली, अंशू ने मनमोहक नृत्य कर तालियां बटोरीं। कुलसुम द्वारा राधा तेरी चुनरी पर प्रस्तुत डांस की भी वाहवाही हुई। नाटक बालवीर के दौरान वीरू, संध्या, निशा, ज्योति, रूबी, साजिदा आदि छात्राओं के अभिनय की खूब प्रशंसा की गई।
सना ने रानी परी का किरदार किया। निशा, निदा और मंतशा ने अन्य परियों की भूमिका बखूबी अदा करते हुए अभिनय का लोहा मनवाया। बतूल ने गायन के जरिए सभी को अपनी आवाज का दीवाना बनाया। एक अन्य नाटक में विजय लक्ष्मी और महनिगार ने अपने अभिनय पर तारीफें हासिल कीं।
कार्यक्रम के दौरान सायमा, गुड़िया, गजाला, नीतू, नाजिया, सबा, प्रियांशी, राहिला व शिमायला आदि छात्राएं मौजूद थीं। स्टाफ की ओर से शशी दीप्ति, प्रियंका वर्मा, महनाज आदि टीचरें भी मौजूद थीं।