{"_id":"98eeb9779363fc8740606785028a60b1","slug":"the-team-plans-to-see-the-reality-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने देखी योजना की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने देखी योजना की हकीकत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की
विज्ञापन
हकीकत जाने के लिए शनिवार को राज्य स्तरीय टीम ने जिले में निरीक्षण किया
और योजनाओं की प्रगति के विषय में जाना। टीम के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को
दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में संचालित होने वाली योजनाओं की प्रगति के जानकारी के लिए एनआरएचएम की राज्य इकाई के सदस्य डा. उत्तम कुमार के नेतृत्व में टीम ने जिले का भ्रमण किया। शनिवार को टीम ने पोषण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर भर्ती बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के बनी रसोई का निरीक्षण किया। पोषण केंद्र पर वेटिंग मशीन पर तौलिया न होने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंनेे महिला अस्पताल पहुंचकर जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाएं, भोजन आदि की जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने इससे पूर्व शुक्रवार को संडीला व भरावन के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर योजना की प्रगति की जानकारी ली।
टीम के सदस्य योजनाओं के क्रियान्वयन से संतुष्ट दिखे। टीम में डा. उत्तम कुमार के साथ उनके सहयोगी अरुण श्रीवास्तव और पल्लवी पांडेय ने जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डीपीएम डा. सुजीत सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे।