{"_id":"5749e5af4f1c1b4407691f68","slug":"the-team-came-to-investigate-irregularities-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में गड़बड़ी की जांच के लिए आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में गड़बड़ी की जांच के लिए आई टीम
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल (हरदोई)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा मानपुर में ऋण वसूली में लगे ठगी के आरोपों की जांच के लिए बैंक प्रशासन ने ब्लाक बावन के शाखा प्रबंधक शादाब अली के नेतृत्व में एक टीम भेजी। टीम ने चिमना, इशेपुर आदि गांवों के खाताधारक किसानों से हकीकत जानी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी शादाब अली ने बताया कि ग्राम इशेपुर व बंडवा के ग्राहक सोनपाल, सुदर्शन, मित्रपाल आदि ने शिकायत की थी कि उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर बैंक में उनके हक का पैसा हड़प लिया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इतने भयभीत थे कि वह लोग बयान देने में भी डर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी इस तरह के कुछ और मामले हैं लेकिन मौके पर लोग मौजूद न होने से कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अगर कोई भी बैंक कर्मी इसमें लिप्त पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में शाखा प्रबंधक संजीव सक्सेना से पूछा गया कि इस तरह के कितने मामले हैं तो उन्होेंने बताया कि फाइलें आरओ आफिस चली गई हैं। जबकि अन्य कर्मचारियों ने बताया कि करीब इससे जुड़े 31 मामले हैं जिनकी जांच की जानी है।
विज्ञापन