फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The system will be tested for cancer radiotherapy

कैंसर के परीक्षण को होगी रेडियोथेरेपी की व्यवस्था

Tue, 10 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The system will be tested for cancer radiotherapy

सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा

विज्ञापन
कि जिले में बढ़ते कैंसर के मरीजों की संख्या चिंताजनक है। वह एनआरएचएम से जिला अस्पताल में रेडियोथेरेपी की व्यवस्था करवाएंगे, इसके लिए जो भी जरूरी मशीनें होंगी, वह भी मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन व भक्ति वेदांता के संयुक्त तत्वावधान में बाला जी हास्पिटल में लगे नि:शुल्क कैंसर शिविर का उद्घाटन किया और इस प्रयास के लिए अमर उजाला की सराहना की। सांसद ने सीएमओ डा. वीके गुप्ता से वार्ता की और कहा कि जिले में कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

इसके परीक्षण व उपचार को जब तक इधर उधर भटकते है, तब तक बीमारी लाइलाज हो जाती है। यदि प्रारंभिक स्तर पर ही कैंसर की पुष्टि मरीज हो जाए, तो रोका भी जा सकता है। उन्होंने डा. विष्णु अग्रवाल, डा. विष्णु मोहन, डा. अमोल कुमार, डा. सीपी कटियार से वार्ता की तो बताया कि आज शिविर में आए मरीजों में 50 फीसदी मुंह के कैंसर के होंगे और उन सबकी वजह चंद मिनटों का शौक तंबाकू व सिगरेट है।

युवा तो युवा बुजुर्ग तक ने बताया कि वह तंबाकू के शौकीन रहे हैं, जिसके बाद आज गुटखा तो नहीं ही खा पा रहे हैं, आम जीवन जीने को और सांस लेने तक को तरस रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण काफी देखने को मिल रहे हैं।

सांसद ने कहा कि जिले में रेडियोथेरेपी के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत होगी। इस बाबत वह शासन से बात कर व्यवस्था कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने डॉक्टरों से कैंसर के प्रमुख कारण जाने और कहा कि इस पर युवाओं को सचेत होने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed