फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The strike paralyzed the development work of engineers

इंजीनियरों की हड़ताल से विकास कार्य ठप

Fri, 04 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 04 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The strike paralyzed the development work of engineers

हरदोई। जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। हड़ताल से सारे विकास कार्य ठप हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में इंजीनियरों ने जमकर नारेबाजी की। प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 हमारा अधिकार, लेके रहेंगे लेके रहेंगे, के  नारे दिन भर सुनाई देते रहे।

विज्ञापन


इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह ने कहा कि 14 सूत्री मांगे हम सबका अधिकार है। हड़ताल से सभी महत्वपूर्ण विकास कार्य, समग्र ग्राम राज्य योजना, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, सिंचाई विभाग, जल निगम आदि सभी विभागों व योजनाओं में विकास कार्य बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राठौर ने कहा कि शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले सारे कार्य बंद पड़े हैं। फूल सिंह ने कहा कि हैंडपंप पेयजल योजना आदि पर भी निर्माण रुक गया है। मार्शल प्रमुख सुरेंद्र पाल ने कहा कि संघ के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर छत्रपाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल राय, अवधेश कुमार गुप्ता, अरविंद यादव, यशवंत सिंह, संतोष कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, अनूप कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, रामनरायन, राम प्रसाद, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed