{"_id":"65f353f926830611a8080fc7","slug":"the-state-of-the-art-auditorium-has-a-capacity-of-200-people-hardoi-news-c-213-1-hra1001-111963-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दौ सौ लोगों की क्षमता का है अत्याधुनिक सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दौ सौ लोगों की क्षमता का है अत्याधुनिक सभागार
Fri, 15 Mar 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बुधवार रात कलक्ट्रेट को करीब 200 लाेगों के बैठने की क्षमता का अत्याधुनिक सभागार मिल गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ जिलाधिकारी ने फीता काटकर सभागार का उद्घाटन किया।
कलक्ट्रेट परिसर में नवीन सभागार का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को लगने वाले खरमास के चलते बुधवार रात जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीडीओ सौम्या गुरूरानी के साथ पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभागार का फीता काटा। बताया कि सभागार का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराया गया है। सभागार में अभी बैठने के लिए 175 कुर्सियां लगवाई गईं हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग और वर्चुअल कार्यक्रम के लिए उच्च क्षमता वाले कैमरे और एलईडी टीवी लगवाई गईं हैं। भूंकपरोधी और अग्निशमन सुरक्षा इंतजाम भवन में किए गए हैं। इस मौके पर एडीएम प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडी एजी डॉ. नंद किशोर, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एसके मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद रहे। नवीन सभागार बन जाने से अब बैठकों में अधिकारियों आदि के बैठने की समस्या नहीं रहेगी।