फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The snitch roadways bus service

दगा दे गई रोडवेज बस सेवा

Wed, 23 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 23 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The snitch roadways bus service
बस सेवा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। होली पर यात्रियों को आराम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का दावा करने वाला रोडवेज एक बार फिर फेल हो गया। मंगलवार की सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर लोगों का तांता लगा रहा। न तो अतिरिक्त बसें दिखीं और न ही बसों का समय से संचालन हो सका। भीड़ के चलते ट्रेन भी लेट रहीं, जिन्होंने यात्रियों को परेशान कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय डिपो होने की वजह से जनपद से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अजमेर-जयपुर सहित तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। त्योहार पर यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए लगाई गई रोडवेज की अतिरिक्त बसें मंगलवार को बस अड्डे पर एक भी नजर नहीं आईं। सबसे अधिक मारामारी कानपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज की बसों की हुई। इन रूटों के यात्री पहले तो कई घंटे तक बस अड्डे पर बैठे रहे वहीं जब बस आई तो सीट पाने के लिए यात्री मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


स्थानीय डिपो के केंद्र प्रभारी आरएस यादव ने बताया कि होली के मद्देनजर दिल्ली रूटों की 22 बसों को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। इसी प्रकार कानपुर रूट पर भी हरदोई डिपो से 16 बसें संचालित होती है। जिसमें अब अन्य डिपो की आठ बसों का संचालन हो रहा है। लखनऊ रूट पर भी 23 बसों के अतिरिक्त अन्य डिपो की 10 बसें आ रही हैं। शाहजहांपुर रूट पर अब कुल 30 बसों का संचालन हो रहा है। इसी प्रकार सीतापुर डिपो से भी 20 बसें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
होली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या मेें इजाफा हुआ है। अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने से मारामारी अधिक है। लोकल स्तर की सभी बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है। जबकि अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। -    आरबी लाल, एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed