फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The shopkeeper was murdered for not giving liquor money

दुकानदार की शराब के पैसे न देने पर की थी हत्या

Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was murdered for not giving liquor money
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी अंडे का ठेला लगाने वाले युवक की हत्या उसके ही गांव के पिता-पुत्र ने शाहजहांपुर निवासी रिश्तेदार और एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते हुए दावा किया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हत्या की वजह बना। एसपी ने मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पसरसनी गांव निवासी राजेंद्र पाल (32) इटौली-टड़ियावां मार्ग पर अंडे का ठेला लगाता था। शनिवार को देर रात उसकी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रोड पर जाम लगा दिया था। एसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए टड़ियावां थाना प्रभारी राजेदव मिश्र को लगाया था।
सोमवार को एसपी ने पुलिस लाइन में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि परसनी निवासी पप्पू उर्फ देव कुमार ने 25 मार्च को शराब पीने के लिए राजेंद्र से 150 रुपये मांगे थे।
मना करने पर पप्पू ने राजेंद्र से मारपीट करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। पप्पू ने भाई रघुवीर और बेटे सोनू से राजेंद्र को सबक सिखाने की बात कही।
इस पर सोनू अपने साले नीरज और उसके साथी प्रदीप कुमार निवासी पथरा कक्ष थाना सेरामऊ दक्षिणी शाहजहांपुर को परसनी बुलाया। 26 मार्च की रात जब देर रात दुकान बंद करके घर आ रहा था, तो घेर लिया।
जहां सोनू ने राजेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने बताया कि रविवार को पिता-पुत्र, साले और उसके साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो जुर्म कबूल कर लिया। जिस डंडे से हत्या की गई थी, बरामद कर लिया गया है।
चारों आरोपियों को जेल भेजकर एक अन्य की तलाश की जा रही है। हत्या का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा, शिवराज सिंह, संतोष कुमार, श्रवण दुबे, आशीष सिंह व अभिषेक सिंह शामिल हैं।

पहले 12 रुपये के लिए हत्या की चर्चा थी
एसपी का दवा कि शराब के लिए 150 रुपये नहीं देने पर पप्पू ने राजेंद्र के साथ विवाद किया था, इसके बाद हत्या गई, जबकि परिजनों का कहना था कि राजेंद्र शराब के ठेके के पास अंडे का ठेला लगाता था।
पप्पू पर दो अंडे के 12 रुपये बाकी थे। 12 रुपये मांगने पर ही विवाद हुआ था। इसी के बाद आरोपियों ने राजेंद्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed