फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The school building is more than 75 years old

Hardoi News: 75 साल से अधिक पुराना है विद्यालय भवन

Thu, 14 Sep 2023 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
The school building is more than 75 years old
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज का भवन 75 साल पुराना है। इससे भवन के कई कक्ष जर्जर हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक अत्याधिक जर्जर कक्षों को बंद करवा दिया गया था। वहीं जिस कक्ष का प्लास्टर गिरा है वह उतना जर्जर नहीं था। सवाल यह है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से इन जर्जर कक्षों की मरम्मत के लिए अपने स्तर से प्रयास क्यों नहीं किए गए।
प्लास्टर गिरने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से आनन-फानन कक्ष बंद कर दिए गए। प्लास्टर गिरते समय कक्षा में बच्चियां कम थी। इसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।जिले में 72 माध्यमिक एडेड विद्यालय संचालित हैं जिसमें से 20 विद्यालयों के भवन 75 साल से अधिक पुराने हैं। जिनके कक्ष जर्जर हो गए हैं। उनमें ही आर्य कन्या इंटर काॅलेज भी शामिल है। विद्यालय वर्ष 1945 से संचालित हो रहा है। विद्यालय के 10 कक्ष अधिक जर्जर हैं जिनमें कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं।
विज्ञापन

अन्य में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिस कक्ष में प्लास्टर गिरा वह आंशिक जर्जर की श्रेणी में था। इसलिए कक्षाएं संचालित हो रही थी। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा एक से 12 तक की 2600 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है। विद्यालय भवन के मरम्मत की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंध समिति की है। जिसमें शासन भी प्रोजेक्ट अलंकार के तहत धनराशि उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि विद्यालय भवन को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत आवेदन भेजा गया। सभी एडेड विद्यालयों के प्रबंधकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया चुका है कि अगर विद्यालय भवन की मरम्मत की आवश्यकता है, तो उसको अपने निजी स्रोत से कराएं या प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सरकारी अनुदान लेकर कार्य पूरा कराएं।
विद्यालय के ऐसे सभी कक्षों को बंद करा दिया गया है, जो जर्जर दिख रहे थे। अभिभावक की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। विद्यालय प्रधानाचार्या को विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा को देखते ही कक्षों को नियमित निरीक्षण करने और उनको सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।विद्यालय भवन पुराना है।

वर्जन
विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से प्रतिवर्ष विद्यालय के कक्षों और जो भी मरम्मत योग्य कार्य होता कराया जाता है। कई कक्षों की मरम्मत कराई जा चुकी है। विद्यालय में 100 से अधिक कक्ष है। बारिश के कारण इस कक्ष में समस्या आई। जिसे बंद कराया दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय के अन्य कक्षों की भी समिति बनाकर जांच कराई गई। उनमें विशेष विद्यालय निधि से मरम्मत के कार्य की स्वीकृत दे दी गई है।



राजीव रंजन मिश्र, प्रबंधक आर्य कन्या इंटर कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed