फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The salesman himself had committed theft from the liquor store, 18 boxes recovered

Hardoi News: सेल्समैन ने ही की थी शराब के ठेके में चोरी, 18 पेटी बरामद

Thu, 20 Jun 2024 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
The salesman himself had committed theft from the liquor store, 18 boxes recovered
पाली। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसई सीमा पर स्थित शराब के ठेके से 23 पेटी शराब और नकदी चोरी होने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
विज्ञापन

सेल्समैन ने ही चोरी की घटना को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी की गईं पेटियों में से शराब की 18 पेटी बरामद कर ली हैं और सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है। निशानदेही पर चोरी का एक जनरेटर भी बरामद किया गया है। दो साथियों की तलाश की जा रही है।
पाली के प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि सोमवार रात सरसई सीमा स्थित देसी शराब के ठेके की दीवार में सेंध लगाकर 23 पेटी शराब और नकदी चोरी हो गई थी। बुलंदशहर निवासी ठेकेदार पीयूष पांडेय ने हरपापुर कोतवाली क्षेत्र के बम्टापुर नंदबाग निवासी सेल्समैन प्रदीप मिश्रा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात सरसई गांव की पुलिया के पास से प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से शराब की 18 पेटियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान प्रदीप ने पुलिस को बताया कि साथी वीरेंद्र शुक्ला के साथ मिलकर दुकान का शटर खोलकर चोरी की थी। बरामद हुए जनरेटर के बारे में बताया कि यह पटियानींव निवासी प्रियांशू उर्फ रिषभ से खरीदा था। इस जनरेटर को प्रियांशू ने अपने साथियों के साथ मिलकर भरखनी के राजकीय स्कूल से चोरी किया था। खुलासा करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक एके राय, अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा, ह्रदयराम यादव, सिपाही विनय, विनोद, जयपाल और महिला सिपाही ममता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed