फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The robbers killed the young man by walking with a brick

Hardoi News: हाइवे के लुटेरों ने ईंट से कूंचकर की थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 25 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The robbers killed the young man by walking with a brick
लुटेरों ने ईंट से कूच कर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन

- तीन गिरफ्तार, बदमाशों के पास से मिली कार और चोरी के तीन ई-रिक्शा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के तीन ई-रिक्शा एक कार और ऑटो पार्ट्स बरामद किए है। इन्हीं लोगों ने हरियावां के रहने वाले एक युवक की लूट के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
खुलासा करते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया के 15 फरवरी को हरियावां थाना क्षेत्र के लहरपुरवा निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उनके भाई राहुल की हत्या कर शव को कोरिया के शाहाबाद हरदोई मार्ग पर फेंक दिया था। इस घटना के खुलासे के लिए टीमों के साथ मुखबिरों को लगाया गया था। देहात पुलिस ने वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की, तो राहुल की हत्या में प्रयुक्त कार ओमपुरी गांव से होते हुए नानक गंज झाला की ओर आने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर लटूरिया बाबा मंदिर के निकट से कार को पकड़ लिया। कार में सवार दो व्यक्तियों में चालक ने रामनिवास निवासी कोतवाली देहात व दूसरे ने अपना नाम गौरव कुमार निवासी लोहिया नानकगंज ग्रंट कोतवाली देहात बताया।
विज्ञापन

इनकी जब तलाशी ली गई, तो 700 रुपये और मृतक राहुल कुमार वर्मा के आधार कार्ड की छायाप्रति पांच फोटो एक मोबाइल फोन पासबुक आदि बरामद किया गया। इन्होंने पूछताछ में बताया कि हरियावां थाना क्षेत्र के लहरपुरवा निवासी राहुल की ईंट से कूचकर हत्या करने के बाद उन्होंने ही शव को शाहाबाद हरदोई मार्ग पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चुरा चुके थे छह ई-रिक्शा
पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि इन लोगों ने लोनार, कोतवाली देहात, बेनीगंज क्षेत्र से करीब छह ई-रिक्शा चोरी कर वीरेंद्र को बेच दीं। इनके द्वारा बताए गए स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो वीरेंद्र चोरी का ई-रिक्शा काट रहा था। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed