फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The road back after Holi is difficult, with no room in trains worsening the situation.

Hardoi News: होली के बाद वापसी की राह मुश्किल, ट्रेनों में नो-रूम से बिगड़े हालात

Sat, 07 Mar 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The road back after Holi is difficult, with no room in trains worsening the situation.
हरदोई। होली का उल्लास परिजनों के साथ मनाने के बाद अब कार्यस्थल पर लौटने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरदोई रेलवे स्टेशन से दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है जबकि कई तारीखों में तो टिकटों की बुकिंग तक बंद हो गई है और नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। इससे यात्री बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष दो जोड़ी ट्रेनों का हरदोई स्टेशन पर ठहराव दिया है जो यात्रियों के भारी दबाव के सामने ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रही हैं। अब जब बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और पंजाब के लिए वापस लौट रहे हैं तो नियमित ट्रेनों में सीट न मिलने से वह बेहाल हैं। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की स्थिति तो यह है कि नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है और तत्काल आरक्षण टिकट विंडो खुलते ही फुल हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12229 लखनऊ-नई दिल्ली मेल के स्लीपर क्लास में आठ मार्च को वेटिंग तक उपलब्ध नहीं है। एसी-थ्री में भी 11 से 65 तक वेटिंग चल रही है। ट्रेन 14207 पद्मावत एक्सप्रेस के स्लीपर में आठ मार्च को टिकट उपलब्ध नहीं है जबकि अन्य दिनों में 80 के पार वेटिंग है। ट्रेन 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 10 मार्च तक स्लीपर में वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहे हैं। पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भी स्थिति चिंताजनक है। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल में स्लीपर की वेटिंग 80 के पार पहुंच गई है। वहीं, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 10 मार्च तक 100 के ऊपर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग
स्टेशन पर मौजूद मोहन वर्मा, अवधेश जायसवाल, पिंटू वाजपेयी, राजेश कश्यप समेत कई यात्रियों ने बताया कि होली के बाद वापसी करने वालों की भीड़ उमड़ने की संभावना के बावजूद रेलवे ने कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए हैं। विशेष ट्रेन रोक कर भी सिर्फ खानापूर्ति की गई है। ऐसे में कुछ अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का ठहराव दिया जाए। प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं और कंफर्म टिकट न होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग वेटिंग टिकट पर यात्रा करने को मजबूर हैं, ऐसे में कोच के अंदर भारी भीड़ और अव्यवस्था का माहौल है। लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed