{"_id":"9e78a3eabe10cd145d458de6e8ca624f","slug":"the-right-to-blockade-rodvejkrmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए चक्काजाम करेंगे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए चक्काजाम करेंगे रोडवेजकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले हरदोई
विज्ञापन
क्षेत्र के कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को रोडवेज परिसर में हुई। बैठक में
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कई बार धरना और प्रदर्शन के बावजूद अभी तक मांगों को
पूरा न करने पर रोष व्यक्त किया।
रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में लखनऊ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार करते हुए जनपद से चार सैकड़ा कार्यकर्ताओं के पहुुंचने की अपील की। रोडवेज परिसर में आयोजित रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 10 मार्च से 17 मार्च तक सभी शाखाओं के रोडवेज बस स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसके बावजूद रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि रोडवेज संविदा चालक व परिचालक को उनका हक नहीं मिल रहा है जिसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मांगों के लिए अब नौ अप्रैल को लखनऊ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की, जिसमें प्रत्येक शाखा से 50-50 कर्मचारी के साथ 400 कर्मचारियों के धरने में शामिल होने की अपील की।
बैठक में संगठन के क्षेत्रीय मंत्री विनोद मिश्रा की हार्ट अटैक से तबीयत बिगड़ने पर पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की गई। साथ ही उनके अनुपस्थित रहने तक आंदोलन में अन्य पदाधिकारी को क्षेत्रीय मंत्री का कार्यभार सौंपने पर विचार विमर्श किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से चुने गए कार्यवाह क्षेत्रीय मंत्री को निष्ठा से काम करने की अपील की। इस मौके पर बैठक में राजेश पांडेय, राकेश गुप्ता, डीएन बाजपेयी, रवि शुक्ला, अखिल बाजपेयी और जितेंद्र बहादुर आदि मौजूद थे।