फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The remaining 43 thousand copies to fit

43 हजार कापियां जंचने को बाकी

Sun, 19 Apr 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 19 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The remaining 43 thousand copies to fit

यूपी बोर्ड की परीक्षा के मूल्यांकन की समयावधि

विज्ञापन
शनिवार को समाप्त हो रही है, मगर अभी भी जिले में 43 हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य बाकी है। जिले में कुल 2,229 परीक्षकों में 857 परीक्षक ही केंद्रों पर मौजूद है। परीक्षक को सवा मिनट में एक कापी चेक करनी होगी, जबकि बोर्ड के अनुसार एक कापी के मूल्यांकन के लिए साढ़े आठ मिनट मिलते हैं।

इसमें विद्यार्थियों की योग्यता के सही मूल्यांकन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। ज्ञात हो कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों को जांचने की बढ़ी हुई समय सीमा शनिवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में मूल्यांकन में देरी के चलते खराब स्थिति इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान, होम साइंस, आलेखन और जीव विज्ञान की कापियों की हैं।

होम साइंस की हालत यह है कि हर परीक्षक को 760-760 कापियां जांचनी होंगी। वहीं आलेखन की 952 कापियों का मूल्यांकन एक परीक्षक को करना होगा। उधर, शहर के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां के जांचने का काम चल रहा था। इसमें आरआर इंटर कालेज और एसडी इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा था। जहां पर अब मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो गया है।

केंद्रों से अवार्ड ब्लैंक बोर्ड को भेजनेे की तैयारी चल रही है। उधर, जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर कापियाें की संख्या ज्यादा होने और परीक्षकों की कमी होने से 30,618 कापियां दूसरे जनपद के मूल्यांकन केंद्रों पर 15 अप्रैल को भेजी गई थी।

इनमें इंटर की रसायन विज्ञान की 5,141, उर्दू की 1,214, भौतिक विज्ञान की 17,285 कापियां रायबरेली और जनपद सीतापुर को रसायन विज्ञान की 7,005 कापियां भेजी गई है। उप नियंत्रक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन को भेजी गई कापियां अभी तक वापस नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed