फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " The public should be harmonized .

‘जनता से सामंजस्य होना जरूरी.

Mon, 13 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 13 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
" The public should be harmonized .

पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य पारिवारिक जीवन की तरह

विज्ञापन
होना चाहिए, तभी अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपसी समझौता होना चाहिए। बच्चियों के साथ घट रही घटनाएं न हो इसके लिए उनको घर के परिवार के सदस्य के साथ रात में घर से बाहर भेजे।

कोतवाली में रविवार को हुई चौपाल में एसपी उमेश सिंह ने  जनता की समस्याएं सुनीं। कहा कि अपराध व अपराधी पर अंकुश लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए पुलिस व जनता के बीच ऐसा सामंजस्य बने। दोनोें एक दूसरे के बिना अधूरे है। कहा कि जनता के सहयोग से अपराध पर अंकुश पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गांव में खाली समय में लोग शराब जुआं आदि बैठकर खेलते है। यदि उनके खाली समय को किसी दिशा अथवा मनोरंजन में लगा दिया जाए तो शराब व जुआं से छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने तमाम स्कूल खुले होने पर हवाला देते हुए कहा कि बच्चों में डिग्री लेना पर्याप्त नहीं है।

बच्चों को शिक्षा का वास्तविक ज्ञान होना चाहिए। कहा कि जाति पाति को लोगों को छोड़कर एक साथ मिलकर रहना होगा। हिंदू-मुस्लिम एक ही बंदे है। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने भी लोगों से रूबरू होकर अपनी बात कही। पालिकाध्यक्ष राम जी गुप्ता ने कहा कि काजीटोला में हिंदू-मुसलिम के बीच बढ़ रही दूरियों को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. मोहम्मद हसन ने पुरानी पुलिस चौकी को संचालित कराने की अपील की, ताकि अपराध पर अंकुश लगे। प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह, इलियास इराकी, कृपा शंकर शुक्ला, आशा बहू सुनीता ने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, रामजी गुप्ता, चंद्र भूषण रस्तोगी, मुकेश गुप्ता, अनवारूल, मो. ताहिर, वैभव पाठक, जिला पंचायत सदस्य संजय गुप्ता आदि मौजूद थे। चौपाल में अरवल, बिलग्राम, हरपालपुर के एसओ मौजूद थे। चौपाल का आयोजन थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed