फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The procession sheet

अकीदतमंदों ने निकाला चादर का जुलूस

Sun, 03 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 03 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The procession sheet
नगर के प्रसिद्ध सूफी सैय्यद मीर अब्दुल वाहिद बिलग्रामी के चल रहे उर्स तैय्यबी वाहिदी के दौरान चादर के जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरें चढ़ाई। वाहिदी रेलगाड़ी की झांकी प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रही। उर्स में देर रात जलसा शुरू हुआ।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सुल्हाड़ा स्थित खानकाहे वाहिदिया प्रांगण में शुक्रवार से उर्स तैय्यबी वाहिदी का वार्षिक कार्यक्रम जारी है। शनिवार को बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह आकर फातेहा पढ़ा। सज्जादा नशीन सैय्यद मोहम्मद ताहिर से मिलकर दुआ करने की गुजारिश अकीदतमंदों ने की। शाम को असर की नमाज के बाद चादर का जुलूस दरगाह से निकाला गया जो मोहल्ला सुल्हाड़ा, इमामचौक से होता हुआ पंडित जी वाली गली सदर बाजार, पीपल चौराहा से मुड़कर पानी की टंकी वाले मार्ग से पुन: दरगाह पहुंचा।
विज्ञापन


अलग अलग जनपदों से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने मीर अब्दुल वाहिद व मीर सैय्यद तैय्यब की मजार पर चादर चढ़ाई। इस दौरान नायब सज्जादा नशीन सुहेल अहमद, सईद अख्तर, रिजवान अहमद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता भी चादर के जुलूस में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed