{"_id":"64f3755280e0b4b13a0a0426","slug":"the-problem-of-power-cut-and-cattle-arose-in-front-of-the-minister-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3012-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मंत्री के सामने उठी बिजली कटौती और मवेशियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मंत्री के सामने उठी बिजली कटौती और मवेशियों की समस्या
Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को शाहाबाद ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने निराश्रित मवेशियों और बिजली की समस्या मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने समस्याओं का निस्तारण कराने के प्रति आश्वस्त किया है।
ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में मिठनापुर के सुमित सिंह ने निराश्रित मवेशियों के चलते होने वाली समस्याओं को रखा। इस पर मंत्री ने कहा कि समस्या पर सरकार गंभीर है। इसके निराकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चंदूपुर खैराई के प्रवीण सिंह ने बिजली की आपूर्ति को लेकर समस्या रखी।
उन्होंने कहा कि रोस्टर के हिसाब से भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके बाद रजनी तिवारी ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार नजर आएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को लागू कराएं। इस दौरान एसडीएम पूनम भास्कर, ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शरद सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, सुभाष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।