{"_id":"6af752115c3d587e5d0bf3c0","slug":"the-pradhan-had-an-rrc-resource-recovery-centre-constructed-on-land-covered-with-scrub-and-thicket-hardoi-news-c-213-1-hra1001-160075-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधान ने जंगल झाड़ी की भूमि पर बनवा दिया आरआरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधान ने जंगल झाड़ी की भूमि पर बनवा दिया आरआरसी
विज्ञापन
- तहसील संडीला के मवई मुसलमानान गांव में कराया गया है निर्माण
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सीडीओ को भेजी आख्या, आरआरसी पर खर्च रुपये की वसूली की संस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तहसील संडीला की ग्राम पंचायत मवई मुसलमानान के जिम्मेदारों ने जंगल झाड़ी श्रेणी की भूमि पर ही रिकवरी रिर्सोस सेंटर (आरआरसी) बनवा दिया। तहसीलदार की जांच में इसका खुलासा हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि न तो आरआरसी बनवाए जाने का कोई प्रस्ताव किया गया और न ही जंगल झाड़ी श्रेणी की भूमि पर बनवाया जा सकता है।
संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने सीडीओ को भेजी आख्या में कहा है कि मवई मुसलमानान में जंगल झाड़ी श्रेणी की भूमि पर नियम विरुद्ध आरआरसी बनवाया गया है। आरआरसी बनवाए जाने पर खर्च किए गए रुपये को बकाया भू-राजस्व की भांति वसूल किए जाने की संस्तुति भी की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तहसीलदार की तरफ से कराई गई जांच में मवई मुसलमानान में जंगल झाड़ी श्रेणी की दो गाटा की भूमि में से करीब 566.40 वर्ग मीटर में निवर्तमान प्रधान और पंचायत सचिव ने आरआरसी बनवाया है।