{"_id":"587d0d074f1c1b3503eff312","slug":"the-panel-of-doctors-performed-the-autopsy-nrmundon","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉक्टरों के पैनल ने नरमुंडों का पोस्टमार्टम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों के पैनल ने नरमुंडों का पोस्टमार्टम किया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हड्डी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात क ोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा गांव में रोड क ी खुदाई के दौरान टीले से बरामद हुए तीन नरमुंड का सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अब मंगलवार को इन नरमुंड का एक्सरे किया जाएगा। इसके बाद फोरेसिक जांच के लिए लखनऊ भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में कौंढा गांव के निकट टीले की खुदाई में मिले तीन नर मुंडों का सोमवार को डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. मुरलीधर और डॉ. आशीष अग्रवाल के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को तीनों ने नरमुंड का एक्सरे किया जाएगा। इसके बाद इन नरमुंड को फोरेसिंक जांच के लिए लखनऊ विधिविज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
हरदोई-शाहजहांपुर रोड को फोर लेन किया जाना है। शनिवार को जेसीबी से रोड के आस-पास के एरिया की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान यहां पर तीन नरमुंड मिले थे।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को नर कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया था। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि नरमुंड का पोस्टमार्टम हो गया है, कुछ और भी जांच होनी है। इसके बाद तीनों नरमुंड जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।