{"_id":"670171170ef142ca170fdac3","slug":"the-pain-of-20-thousand-passengers-will-be-relieved-from-rs-80-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-120743-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 80 लाख से दूर किया जाएगा 20 हजार यात्रियों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 80 लाख से दूर किया जाएगा 20 हजार यात्रियों का दर्द
विज्ञापन
हरदोई। पनवारी-बिलरायां मार्ग के हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सेमरा चौराहे से बिलग्राम कस्बे के बीच करीब सात किलोमीटर लंबाई में मार्ग जल्द ही गड्ढामुक्त नजर आएगा। मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 80 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इससे करीब 20-22 हजार यात्रियों को गड्ढों के कारण मिलने वाले दर्द और लगने वाले समय से छुटकारा मिल जाएगा।
हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सेमरा चौराहे से बिलग्राम कस्बे तक पहले से क्षतिग्रस्त मार्ग को बरसात ने और गड्ढायुक्त बना दिया है। इस सात किलोमीटर की लंबाई में बसे गांवों के साथ ही हरदोई से बिलग्राम, कन्नौज आदि आने-जाने वाले राहगीरों को वाहन निकालने के लिए गड्ढे में सड़क तलाशनी पड़ती है। इससे राहगीरों को दर्द मिलने के साथ समय भी गंवाना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में लोग लखनऊ रोड और सांडी रोड से होकर बिलग्राम होते हुए माधौगंज, मल्लावां का सफर तय करने को मजबूर हैं।
करीब सात किलोमीटर लंबाई में मार्ग पर गड्ढा होने से राहगीरों को हो रही समस्या पर अमर उजाला ने 14 अगस्त के अंक में ‘हिचकोले खाते तय होता सात किलोमीटर का सफर’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का डीएम एमपी सिंह ने संज्ञान लिया और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) लोक निर्माण विभाग खंड कानपुर के अधिकारियों को काम कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस पर एनएचएआई पीडब्ल्यूडी खंड कानपुर ने सर्वे के साथ ही मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के लिए शासन को करीब एक करोड़ चार लाख की कार्ययोजना भेजी थी। शासन ने इस पर 80 लाख रुपये की स्वीकृति के साथ ही बजट भी कानपुर खंड को जारी कर दिया है। मार्ग को गड्ढामुक्त करा दिए जाने से सात किलोमीटर की लंबाई में पड़ने वाले सेमरा चौराहा, गंगाधाम कालोनी, पुसेड़ा, गुरौली, हैबतपुर, ललौली तिराहा, ललौली, रणेना हबीबनगर, तरौली, कन्हारी और जरौली शेरपुर आदि गांवों के लोग को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।
बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर करीब सात किलोमीटर गड्ढायुक्त मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के लिए भारत सरकार से 80 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही काम भी शुरु करा दिया जाएगा। -एके शुक्ला, सहायक अभियंता, एनएचएआई पीडब्ल्यूडी खंड, कानपुर