फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The one whom the police was looking for, his last rites were performed in the unclaimed

Hardoi News: पुलिस को थी जिसकी तलाश, उसका लावारिस में हो चुका अंतिम संस्कार

Sun, 25 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The one whom the police was looking for, his last rites were performed in the unclaimed
- युवक का हुआ था अपहरण , पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

- जांच को मध्य प्रदेश पहुंची पुलिस को पता चली हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। दो माह पहले अपह्रत जिस युवक की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी, उसकी मौत 28 अप्रैल को ही मध्य प्रदेश में हो चुकी है। युवक का शव वहां रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था और शिनाख्त न होने पर उसका अंतिम संस्कार भी लावारिस मानकर किया जा चुका है। मामले की विवेचना के दौरान कासिमपुर पुलिस को हकीकत पता चली।
थाना क्षेत्र के ग्राम बलनापुर निवासी अनिल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि हरदलमऊ गांव निवासी तारिक, दानिश, गोड़वा भूप निवासी आरिफ उसके पुत्र सूरज को महाराष्ट्र के सेवाग्राम में मजदूरी कराने के लिए 26 अप्रैल को घर से ले गए थे। अनिल ने सूरज के साथियों पर अनहोनी की आंशका जताते हुए 28 अप्रैल को थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। जांच के दौरान पुलिस को लापता सूरज की मध्य प्रदेश के सागर जिले मे आखिरी लोकेशन मिली थी। इस पर शुक्रवार को कासिमपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि जीआरपी पुलिस को 28 अप्रैल को बीना स्थित रेलवे ट्रैक पर दोनों पैर व एक हाथ कटा व क्षत- विक्षत शव मिला था। शिनाख्त न होने पर उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहां से पुलिस ने सूूरज की फोटो पिता को दिखाई।
विज्ञापन

अनिल ने शिनाख्त पुत्र सूरज के रूप में की । कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की तहरीर के आधार पर पहले ही तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed