फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The number of farmers did not reach double figures for coarse grains

Hardoi News: मोटा अनाज के लिए दहाई तक नहीं पहुंचा किसानों का आंकड़ा

Mon, 09 Oct 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The number of farmers did not reach double figures for coarse grains
हरदोई। शासन की ओर मोटे अनाज का बेहतर मूल्य देने के लिए सरकारी खरीद की व्यवस्था की गई है, मगर जिले में किसान उपज बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे है। मोटे अनाज के लिए अभी किसानों के पंजीकरण की संख्या दहाई का अंक नहीं छू सकी हैं। वहीं धान की खरीद का श्री गणेश हो चुका है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार धान के साथ- साथ मोटे अनाज की भी सरकारी खरीद करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए मक्का का 2090 रुपये, बाजरा का 25 सौ रुपये और ज्वार का 3190 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिले में धान के खरीद के लिए 143 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मोटे अनाज के लिए 19 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें आठ मक्का के, आठ बाजरा के और तीन ज्वार की उपज की खरीद के लिए बनाएं गए है। उपज बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विभागीय आंकडोंं की माने तो धान खरीद के लिए अब तक 32 सौ किसानों ने पंजीकरण कराया और कुछ केंद्रों पर पर धान की खरीद भी शुरू हो गई। मोटे अनाज में मक्का की 28 हजार क्विंटल, बाजरा की 45 हजार क्विंटल और ज्वार की 9 हजार क्विंटल की खरीद होनी है। मगर अभी तक मोटे अनाज के लिए किसानों के पंजीकरण की संख्या दहाई का अंक नहीं छू पाई है। वहीं खरीद भी शुरू नहीं हुई है। डिप्टी एआरएमओ निहारिका ने बताया कि मोटे अनाज के लिए पहली बार खरीद की व्यवस्था की गई है। किसानों को उपज के लिए प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed