फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The more humid the temperature is upset

तापमान से ज्यादा उमस कर रही परेशान

Thu, 20 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 20 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The more humid the temperature is upset

अबकी भी मौसम के मिजाज समझ से परे हैं। कभी अचानक

विज्ञापन
बादल छा जाते हैं, तो चंद लम्हों के बाद धूप निकल आती है तो फिर कभी बूंदाबांदी की आस बंधती है और अगले पल ही आस टूट जाती है। सावन माह में उमस और गर्मी लोगों के अरमानों का झुलसा रही है।

बारिश को लेकर इस साल अनुमान सटीक नहीं बैठ पा रहे है। आज तापमान का अधिकतम स्तर 33 एवं न्यूनतम 26 डिग्री रहा। सावन माह की शुरुआत से ही फुहारी और झमाझम बारिश के साथ गर्मी की राहत की उम्मीदें हर रोज टूटती नजर आ रही हैं। इस माह में अभी भी सामान्य औसत वर्षा से 40 फीसदी कम वर्षा हरे भरे सावन की परंपरागत किस्सों एवं कहानियों को झुठला रही हैं।

धूूप और पुरवा हवाओं के गठजोड़ से बनने वाली उमस लोगों को बेहाल कर रही है। बीते 20 दिनों में तीन बार बारिश हुई तो उमस से राहत मिली, पर फिर वही धूप और पुरवा हवाएं लोगों को जेठ और अषाढ़ माह जैसी उमस का अहसास दे रही हैं। इससे लग रहा कि मौसम को लेकर पूर्वानुमान कम से कम शहर में तो सटीक नहीं बैठ पा रहा है।

मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्रा कहते हैं कि बीते दिनों में आसपास के जिलों में गाहे बगाहे बारिश हो रही है, पर यहां बादल आते भी हैं, पर बिना बरसे ही चले जाते हैं। ऐसे में मौसम को लेकर कोई अनुमान लगा पाना संभव नहीं है। पूर्व के अनुमान सटीक न बैठ सके। मौसम के मिजाज से तो यही लग रहा कि फिलहाल उमस भरी गर्मी से निजात मिलने वाली है। खेती किसानी के लिहाज से भी मौसम की बेरुखी फसलों पर असर डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed