{"_id":"9ed83cb529ba0bca046a2a537f130875","slug":"the-miscreants-looted-17-thousand-bike-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार से बदमाशों ने 17 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार से बदमाशों ने 17 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में ग्राम ककरा के पास बाइक से घर आ रहे युवक को बदमाशों ने असलहे की दम पर लूटकर फरार हो गए। पुलिस इससे आपसी विवाद बता रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यूरा निवासी उदयवीर पुत्र राम सागर सोमवार की देर शाम को रूपापुर से बाइक से डीजल लेने गए थे। वह वापस गांव आ रहे थे। रास्ते में ककरा के पास तीन लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर उसके पास से 17 हजार रुपये और डीजल की केन लूट ली और मौके से फरार हो गए।
उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बेहटा-बेहटी निवासी वीरन पुत्र किशन पाल और विक्कू व विजय पुत्र राकेश पर लूट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि लूट का आरोप गलत है। उसका शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। जिस पर उसकी बाइक व केन रख ली है।