{"_id":"575c50bb4f1c1b5b1a9c58fb","slug":"the-minister-took-a-dig-at-the-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने सपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने सपा सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ट्राइसाइकिल देते मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने गांधी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों और मजदूरों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। किसानों के लिए कृषि बीमा योजना शुरू की है लेकिन प्रदेश की समाजवादी सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। इस योजना को प्रदेश में लागू कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन शुरू कर दें। ये योजना प्रदेश में हर हाल में लागू करानी है जिससे किसानों को उनकी फसल के नुकसान वाजिब मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में विकलांगों को उपकरण बांटने के बाद गांधी भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री थावरचंद कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि 68 सालों तक सत्ता में रही कांग्रेस की नीति व नियत ठीक नहीं रही। अगर भाजपा की विचारधारा का व्यक्ति देश का पहला प्रधानमंत्री होता तो आज भारत सोने की चिड़िया होता। मोदी सरकार का दो साल का कार्यकाल बेदाग रहा है। विश्व में मंदी के बावजूद देश की आर्थिक विकास दर बढ़ी है। विदेशी, भारत को अमीर लेकिन यहां की जनता को गरीब मानते हैं, ये सब कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण है।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि मैंने यूपी सहित छह राज्यों का भ्रमण किया है, यहां की जनता भी भाजपा की सरकार चाहती है। कार्यकर्ता मैदान में उतरें और मोदी सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, उज्ज्वला योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने हाल में मौजूद भाजपाइयों को चुनाव जीतने के कुछ टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे, सतीश वर्मा, नगर अध्यक्ष सुभाष पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, केबी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, माघवेंद्र सिंह रानू, गौरव सिंह भदौरिया, राजकु मार शुक्ला, केबी सिंह, अजीत सिंह बब्बन, संदीप सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन करमवीर सिंह चौहान ने किया।