Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The minimum temperature increased by 5 degrees Celsius in four days

Hardoi News: चार दिन में 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया न्यूनतम तापमान

Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature increased by 5 degrees Celsius in four days
फोटो-16- स्टेशन रोड पर धूप में दुपट्टा ओढ़ कर जाती। संवाद
विज्ञापन

चार दिन में 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया न्यूनतम तापमान
- आद्रता बढ़ी तो उमस से पसीने से तरबतर हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। तापमान में अब असामान्य ढंग से बढ़ोत्तरी हो रही है। अभी से ही तापमान 40 डिग्री के आसपास है तो न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बीते चार दिनों में रात का न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ने से अब रात में भी जीना मुहाल होता जा रहा है। बुधवार को दिन में बादल होने के कारण लोग उमस से बेहाल हो गए। गर्मी से बचाव के लिए लोग खुद को ठंडा रखने का प्रयास करते नजर आए।

अब रातों में भी गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है। मार्च माह में जहां न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ था, वहीं अब उसमें भी लगातार तेजी देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान में असामान्य वृद्धि हो रही है। पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। बुधवार को भी दिनभर तेज धूप रही, हालांकि आसमान में हलके बादलों की वजह से बदली की धूप ने उमस का अहसास भी कराया। इससे लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय धूप व उमस के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया और लोगों के पसीने छूट गए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हवाओं की गति 6 किमी प्रति घंटा और आद्रता सुबह 70 फीसदी और शाम को 53 फीसदी रही। बताया कि अगले दो दिन आसमान में कुछ बादलों के रहने की संभावना है। इससे उमस में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed