फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mercury jumped by one and a half degrees in 24 hours and crossed 42 degrees

Hardoi News: चौबीस घंटे में डेढ़ डिग्री उछलकर पारा पहुंचा 42 डिग्री पार

Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The mercury jumped by one and a half degrees in 24 hours and crossed 42 degrees
फोटो-12- मेडिकल कॉलेज के बाहर धूप में छाता लेकर जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

- लू के थपेड़ों ने बाहर निकलना किया मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल माह के अंतिम दिनों में गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
लगातार गर्मी बढ़ने के साथ ही लू के थपेड़ों ने भी लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। घर से बाहर निकलने पर लोग धूप से बचाव करने के लिए तमाम जतन करते नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए भी लोग जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मई से पहले गर्मी के तेवरों ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया है। जिले में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को पारा ने इस सीजन का उच्चतम स्तर हुआ था तो 24 घंटे में ही एक दिन पहले का रिकार्ड टूट गया। शुक्रवार को तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप इतनी तेज थी कि चेहरा और हाथ कवर करने के बाद भी लोगों को शरीर पर जलन जैसी महसूस होती रही। धूप से बचने के लिए लोग छाता और गमछा लेकर ही घर से निकले। गन्ने के जूस, बेल का शर्बत और ठंडे पेय पदार्थों को पीकर लोग गर्मी से बचाव करते दिखे। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।

6 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी होकर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा लेकिन इससे राहत मिलते नहीं दिख रही है। बताया कि शनिवार को कुछ बादल छाने की संभावना है इससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed