{"_id":"695d4262742b90db9b0ed5c4","slug":"the-mercury-dropped-by-two-degrees-and-zero-visibility-in-the-morning-added-to-the-woes-hardoi-news-c-213-1-hra1004-142967-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिन का पारा दो डिग्री और लुढ़का, सुबह शून्य दृश्यता ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिन का पारा दो डिग्री और लुढ़का, सुबह शून्य दृश्यता ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
फोटो-03- नुमाइश चौराहा पर छाए कोहरे में जाते लोग। संवाद
हरदोई। जिले में मंगलवार को सर्दी और बढ़ गई। सुबह से छाए बादल और कोहरे की वजह से अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया। वहीं सुबह के समय शून्य दृश्यता के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सर्द हवाओं के बीच आम जनमानस दिन भर ठिठुरता रहा। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन भर धूप न निकलने से शाम होते सर्दी बढ़ गई।
शीतलहर और गलन भरी सर्दी ने आम जनमानस को बेहाल करके रख दिया है। सोमवार को तो धूप के दर्शन नहीं हुए थे, मंगलवार को तो हालात और बिगड़ गए। सोमवार की देर रात से ही कोहरा होने लगा था। मंगलवार की सुबह को तो यह स्थिति हो गई है कि लोगों को अपने करीब का भी कुछ नजर नहीं आया। वाहन चालकों को शून्य दृश्यता में वाहन चलाने पड़े। कोहरे ने शहर के अंदर तक परेशानी खड़ी कर दी।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक यही हाल रहा। दिन में लोग अलाव के सहारे ठंड मिटाते रहे, लेकिन सर्द हवाओं ने राहत महसूस नहीं करने दी। शाम सात बजे के बाद फिर शीत हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 97 प्रतिशत और शाम को 93 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही।