{"_id":"56ed9ec54f1c1bd45b8b5273","slug":"the-market-also-felt-the-enthusiasm-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भी दिखने लगा होली का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भी दिखने लगा होली का उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
होली की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। किसी ने क्या खूब कहा है कि ‘वक्त बदल गया है, हालात बदल गए, खून का रंग नहीं बदला मगर खून के कतरे बदल गए। दिन रात नहीं बदले मगर मौसम बदल गए, होली तो वही है मगर होली के रंग बदल गए’। इन पंक्तियाें का असली अर्थ हर वह सख्श जान रहा है जो इन दिनों खरीदारी कर रहा है। यह बात और है कि त्योहार का उत्साह फिर भी कम होते नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को बाजार रोशन दिखे तो स्कूलों में भी होली का पर्व मनाया जाने लगा। खोये ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं तो चिप्स पापड़ के दाम भी कम नजर नहीं आ रहे हैं। मेवा भी उठान पर है। दुकानदार जय ने बताया कि दामों में पहले से वृद्धि होने से महंगाई का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे त्योहार निकट आएगा महंगाई बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
खोया तोड़ रहा रिकार्ड
हरदोई। गुझिया बनाने के लिए मैदा हो या घी सभी मंहगा हो गया। खोया तो रिकार्ड ही तोड़ रहा है। शनिवार को खोया के दाम ढाई सौ रुपये प्रति किलो से ऊपर दिखाई दिए, तो मखाना 500 रुपये किलो पहुंच गया है। नारियल का भाव 200 रुपये प्रति किलो, किसमिस 400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन