फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The main valve worst water crisis in the entire city

मुख्य वाल्व खराब होने से पूरे शहर में जल संकट

Thu, 12 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 12 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The main valve worst water crisis in the entire city
वाल्व बनाते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। महाराज सिंह पार्क की टंकी का मुख्य वाल्व गुरुवार को फेल हो जाने से शहर के पूरे 14 ट्यूबवेल बंद कर दिए गए। शहर में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मच गई। इधर, वाल्व बदलने को लेकर पालिका कर्मी मशक्कत करते रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


शहर में महाराज सिंह पार्क, रेलवेगंज, आवास विकास पानी की टंकियां हैं। जिनसे शहर के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती है। जिसमें महाराज सिंह पार्क की टंकी काफी अहम है जिससे शहर के अधिकतर मोहल्ले जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि सुबह आपूर्ति हुई थी लेकिन नौ बजे के बाद से पानी आना बंद हो गया। जिसके बाद दोपहर तक तो स्थितियां कुछ ठीक रहीं लेकिन दोपहर बाद लोग पानी की किल्लत से जूझने लगे।
विज्ञापन


पालिका कर्मियों की माने तो सुबह की सप्लाई देने के बाद टंकियों को भर तो लिया गया लेकिन उनसे पाइप लाइनों में आपूर्ति नहीं की। यदि करते तो नीचे का गड्ढा भर जाता। जिससे शहर के 14 ट्यूबवेलों को भी बंद कर दिया गया और तीनों टंकियों से भी सप्लाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पानी की टंकी से चौहान थोक, आलू थोक, सरायथोक पूर्वी, मोमिनाबाद, बहरा सौदागर, वैटंगज, रामदत्त चौराहा, रेलवेगंज सहित शहर के सभी मोहल्ले पानी की किल्लत से जूझते नजर आए। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने भी देर शाम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वाल्व की खराबी के चलते पिछले तीन दिनों से टंकी पर कार्य चल रहा है। जिसके बाद सुबह वाल्व ने काम करना बंद किया। बताया कि रात 10 बजे तक सही कर लिया जाएगा। यह 450 एमएम का मुख्य वाल्व था। जिसे निकाल कर बदला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed