{"_id":"58260a1a4f1c1bf67eb3b04d","slug":"the-loss-of-18-million-rice-mill-warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल गोदाम में आग से 18 लाख का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल गोदाम में आग से 18 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के बाहर लखनऊ रोड स्थित पशुपति नाथ एग्रो राइस मिल में ड्रायर मशीन हीट होने से लगी आग में आठ सौ बोरा धान, बारदाना सहित तमाम सामान जलकर राक हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 18 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी प्रदीप गुप्ता की लखनऊ रोड पर नयागांव के पास पशुपतिनाथ एग्रो राइस मिल है। मिल के एक गोदाम में धान सुखाने की मशीन लगी है। ड्रायर मशीन दो शिफ्टों में चलाई जाती है। गुरुवार रात की शिफ्ट का काम कर मजदूर शुक्रवार सुबह छह बजे बाहर निकले।
विज्ञापन
लगभग 6:30 बजे बाहर ड्रायर मशीन वाले गोदाम से धुआं उठने लगा। इस पर मजदूरों ने मिल मालिक के भाई रामजी ने सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो गोदाम से लपटें उठने लगी थी। सूचना पर करीब आठ बजे दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मिल मालिक रामजी ने बताया कि आग से गोदाम में रखा आठ सौ बोरा धान, ड्रायर मशीन, बारदाना और अन्य सामान जल गया। हादसे में लगभग 18 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस संबध में पुलिस को जानकारी दी गई है।