फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The lock of the PCF center was not opened even after the SDM's order

Hardoi News: एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं खुला पीसीएफ केंद्र का ताला

Wed, 08 Jul 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 08 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The lock of the PCF center was not opened even after the SDM's order
अतरौली के पीसीएफ केंद्र पर लटका ताला।  - फोटो : samvad
अतरौली में धान की रोपाई के समय किसानों को खाद की जरूरत है। अतरौली का पीसीएफ केंद्र पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है। प्रभारी का तबादला आगरा होने पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। एसडीएम के आदेश के बाद भी केंद्र का ताला नहीं खुल सका है। मंगलवार को किसान दोबारा एसडीएम से मिले और बंद केंद्र खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन



किसान हेमंत गुप्ता, नरेंद्र चौधरी, कैलाश और बंटी चौधरी ने बताया कि करीब एक माह पहले पीसीएफ केंद्र बंद होने की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम नारायण सिंह ने एआर कोऑपरेटिव को मोबाइल पर कॉल कर कर्मचारी की व्यवस्था कर केंद्र खुलवाने के लिए कहा। किसानों के अनुसार उस समय एक जुलाई तक कर्मचारियों की व्यवस्था करने की बात कही गई थी, लेकिन न कर्मचारी तैनात हुआ और न पीसीएफ का केंद्र खुला।
विज्ञापन



इस कारण बंद है केंद्र
पीसीएफ केंद्र प्रभारी विनय कुमार सिंह का आगरा तबादला हो गया है। उनकी जगह दूसरे की तैनाती नहीं हुई, जिससे केंद्र बंद है। किसान सतवीर सिंह, विश्वेंद्र सिंह, अन्नू चौधरी और अजब सिंह का कहना है कि इस समय डीएपी-यूरिया की जरूरत है। केंद्र बंद होने से किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं, खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने एडीएम को पत्र लिखा
एसडीएम नारायन सिंह ने बताया कि उन्होंने एआर कोऑपरेटिव नागेंद्र पाल सिंह और आरएम पीसीएफ अनुकूल जैन से मोबाइल पर बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारी की तैनाती कर केंद्र खुलवाया जाएगा और खाद वितरण शुरू कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed