{"_id":"6946da068a2921782603a768","slug":"the-list-of-names-struck-off-from-the-list-will-be-published-in-the-provisional-publication-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142139-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सूची से काटे गए नामों की सूची अनंतिम प्रकाशन में होगी प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सूची से काटे गए नामों की सूची अनंतिम प्रकाशन में होगी प्रकाशित
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 24 दिसंबर को होगा। इस बार के पुनरीक्षण में खास बात यह है कि मतदाताओं के साथ ही पुनरीक्षण अभियान में काटे गए नामों की सूची को भी प्रकाशित किया जाएगा। जिससे सूची से काट गए नामों को आम लोग देख सके। गलत नाम काटे जाने पर आपत्ति और दावा कर सकें।
पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट रोल तैयार कराए जा रहे हैं। पुनरीक्षण अभियान में मृतक और शिफ्टेड आदि श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया बीएलओ के माध्यम से पूरी की गई है। पंचायत की मतदाता सूची में पुनरीक्षण के बाद 3,18,749 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार पिछले पुनरीक्षण अभियान की व्यवस्था में बदलाव किया है। इस बार के पुनरीक्षण अभियान सूची से काटे गए मतदाताओं के नाम की सूची भी सभी मतदान केंद्रों पर अनंतिम प्रकाशन के साथ ही प्रकाशित की जाएगी। ताकि काटे गए नामों की जानकारी आमजन को भी हो सके।
-- -
एक जनवरी 2026 को 18 साल आयु पूरी करने वाले युवा भर सकेंगे फार्म-6
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पंचायत मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के साथ ही दावा और आपत्तियां ली जाएंगी। साथ ही इसके एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरकर जमा कर सकेंगे। यह फार्म और दावा-आपत्ति बीएलओ के पास जमा किए जा सकेंगे।