फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The lesson taught by CO Traffic

सीओ ने पढ़ाया यातायात का पाठ

Sun, 08 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला हरदोई Updated Sun, 08 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The lesson taught by CO Traffic

यातायात माह के अंतर्गत मल्लावां पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्षेत्राधिकारी बिलग्राम ने बच्चों को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ाया। यातायात पर आयोजित परीक्षा में अव्वल आए दो बच्चों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी बिलग्राम बलवंत चौधरी व कोतवाली प्रभारी अशोक तिवारी ने बच्चों से यातायात से संबंधित सवाल किए। प्रश्नोत्तर में कक्षा आठ की काजल ने प्रथम तथा दत्तशल शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों बच्चों को क्षेत्राधिकारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


 
क्षेत्राधिकारी ने बच्चों को बताया कि पैदल आने वाले छात्र सड़क के बायीं ओर चलें और सड़क पार करने से पहले रूककर दोनों ओर देखकर ही सड़क पार करें और साइकिल से स्कूल आने वाले सड़क पर आने वाले वाहनों को देख लेें, फिर सड़क पार करें ताकि अनहोनी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रबंधक हरिपाल सिंह, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, निगम वर्मा, शरद कुमार सिंह, नीलेश कुशवाहा, राम प्रसाद, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed