{"_id":"fadfe7225444a9d5473cebc05520af27","slug":"the-lawyer-workers-went-on-gas-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी में वकील-कर्मी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी में वकील-कर्मी भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की एक प्रमुख गैस एजेंसी पर बुकिंग के बावजूद
विज्ञापन
रिफिल न पहुंचने की जानकारी लेने पहुंचे वकील का एजेंसी कर्मियों से जमकर
विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मियों ने वकील को केबिन में बंद कर उसको पीट
दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे वकीलों ने हंगामा किया।
मौका पाकर कर्मचारी एजेंसी बंद कर भाग गए।
इस पर वकील कोतवाली पहुंचे और तहरीर पुलिस को दी। उधर, एजेंसी कर्मी ने भी वकील के खिलाफ तहरीर दी। सीओ चरन सिंह ने कहा कि मामले की जांचकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसील के वकील नवल किशोर त्रिपाठी ने 25 दिन पहले उमा गैस एजेंसी पर गैस बुक कराई थी।
सिलेंडर घर न पहुंचने पर वह शनिवार को एजेंसी पर जानकारी करने पहुंचे, पर वहां उनका कर्मचारी से विवाद हो गया। आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी वकील को एजेेंसी के अंदर खींच ले गए और शटर गिराकर उन्हें जमकर धुना। एक कर्मचारी ने फायर करने को असलहा भी निकाल लिया।
मामला तूल पकड़ने पर आसपास के लोगों ने शटर खटखटाकर खुलवाया और वकील को बाहर निकाला। इधर, जानकारी पर तहसील के अन्य वकील मौके पर आए और नवल किशोर त्रिपाठी को सुरक्षित तहसील ले गए। घटना से गुस्साएं वकीलों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर रिपोर्ट करने की मांग की।
इधर, एजेंसी कर्मचारी ने भी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जांच कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज तोमर व प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि वह स्वयं घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में जो लोग दोषी मिलेगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना पर सीओ चरन सिंह भी मौके पर पहुंचेे, पर तब तक एजेंसी में ताला डालकर कर्मचारी खिसक गए थे। घटना के बाद पूरे दिन एजेंसी का शटर बंद रहा और उपभोक्ता इधर-उधर चक्कर काटते रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी का एक कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं से उलझता रहता है और अभद्र व्यवहार करता है।