{"_id":"586948554f1c1b047feecb07","slug":"the-laws-of-the-young-man-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चित्तरपुरवा गांव निवासी युवक की शनिवार को ससुराल में संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। ससुलवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पिता ने ससुरालवालों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पिता की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शहर क ोतवाली क्षेत्र के चित्तरपुरवा गांव निवासी सुनील (25) की शादी करीब ढाई साल पहले नरहईया गांव के परमेश्वर दीन के बेटी रेखा के साथ हुई थी। सुनील दिल्ली की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। एक महीना पहले वह दिल्ली गया था।
विज्ञापन
उसके जाने के 15 दिन बाद रेखा मायके चली गई। शनिवार को सुबह वह दिल्ली से घर लौटा और दोपहर करीब एक बजे बाइक से ससुराल चला गया। शाम करीब चार बजे परमेश्वरदीन चित्तरपुरवा पहुंचे और सुनील की तबियत बिगड़ने की खबर पिता श्रीराम को दी।
विज्ञापन
श्रीराम ने बताया कि उसने उसी समय सुनील के चचेरे साले संतोष को फोन किया। संतोष ने बताया कि सुनील की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम करीब छह बजे श्रीराम गांव के कुछ लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी।
श्रीराम ने ससुरालीजनों पर सुनील को जहर खिलाने का आरोप लगाया। पिता की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया कि पिता ने आरोप लगाया है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।