फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The law will not play

कानून व्यवस्था से न होने देंगे खिलवाड़

Sat, 22 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 22 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The law will not play

सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने

विज्ञापन
कहा कि जिलेे की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। अक्षम्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगेे।

वह शुक्रवार को सुरसा क्षेत्र में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। सुरसा क्षेत्र के गांव अंटवा पहुंचे सांसद ने पूर्व प्रधान रघुवीर यादव की हत्या पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

कहा कि पंचायती राज चुनाव निकट है, जिससे चुनावी रंजिश बढ़ रही है, पर वह किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने देंगे। चाहे वह किसी भी पद पर बैठा या राजनैतिक हैसियत वाला व्यक्ति क्यों न हों। उन्होंने जिले में दुष्कर्म व हत्या की दो घटनाओं पर गहरा दुख जताया।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, राजू दीक्षित समेत कई लोग मौजूद थेे। इधर, दोपहर बाद सांसद ने वैटगंज स्थित आवास पर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओें का निस्तारण कराया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष फखरूल इस्लाम फक्कन, रामप्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शराफत अली, राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed