फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The island had become Kharkola Ufnai Grra

कहारकोला को टापू बनाने लगी उफनाई गर्रा

Wed, 03 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 03 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The island had become Kharkola Ufnai Grra
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गाँव कहारकोला में गर्रा नदी ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। सूचना पर अन्नदाता सहायता मंच ने गांव जाकर बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच जाकर पुरसाहाल लिया तो वहीं मंच पदाधिकारियों की सूचना पर उपजिलाधिकारी शाहाबाद भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया।  

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना मिलने पर अन्नदाता सहायता मंच के संयोजक भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित ने बुधवार को कहारकोला गाँव पहुंच कर लोगों से मुलाकात की। प्रधान व गाँववासियों के साथ बाढ़ के चलते हो रहे कटान का जायजा लिया। प्रीतेश ने बताया कि बढ़ते जल स्तर के कारण गाँव चारों ओर से पानी से घिर गया है और टापू बन गया है बिना पानी में उतरे गाँव तक प्रवेश करना संभव नहीं रह गया है। सारे कच्चे व पक्के संपर्क मार्ग पानी के तेज बहाव के कारण कट गए है व जलमग्न हो गए हैं। अन्नदाता सहायता मंच के संयोजक ने गांव के हालात से उपजिलाधिकारी शाहाबाद अशोक कुमार शुक्ल को जानकारी देकर अवगत कराया।
विज्ञापन


गर्रा के बहाव से कटने लगा स्कूल
पाली(हरदोई)। भरखनी ब्लॉक के कहाँरकोला,बाबरपुर,रंधीरपुर, ख्वाजगीपुर,बीरमपुर गावों को भी गर्रा नदी का पानी घेरने लगा है। इन गांवों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। जानवरों के लिए चारा तक नहीं है। कहाँरकोला में उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर कटान हो रहा है। इस गांव का पंचायत भवन पिछली बार की बाढ़ में बह गया था। गर्रा व गरई नाले के बीच आबाद रंधीरपुर के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। पानी बढ़ने से दुर्लभ प्रजातियों के हिरन इधर उधर भागते दिख रहे हैं। उपजिलाधिकारी सवायजपुर पीसी लाल श्रीवास्तव ने बताया कि वह कटियारी इलाके के बाड़ प्रभावित इलाकों में हैं। वह अधीनस्थों को भेजकर जानकारी जुटा राहत बाटेंगे। वही हिरनों को भी सुरक्षित व संरक्षित करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed