फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The humidity spoiled the digestion, the patients of stomach ache increased

Hardoi News: उमस ने बिगाड़ा हाजमा, पेट दर्द के रोगी बढ़े

Thu, 20 Jul 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The humidity spoiled the digestion, the patients of stomach ache increased
हरदोई। बारिश के बाद उमस ने लोगों का हाजमा बिगाड़ा दिया है। 12 घंटे में पेट दर्द के छह रोगी भर्ती हुए हैं, जबकि ओपीडी में प्रतिदिन करीब छह हजार रोगी पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों के उपचार व परामर्श के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वसाशी राज्य चिकित्सा शिक्षा महिला विद्यालय की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या करीब 6000 के पास पहुंच गई है। जिसमें करीब डेढ़ हजार नए मरीजो नें पंजीकरण बुधवार कराया। इस संबंध में फिजीशियन डॉ. शेर सिंह ने बताया कि तेज उमस के कारण लोगों के पेट में गैस की समस्या बढ़ती है। साथ ही पाचन क्रिया भी खराब होने लगती है। इसके कारण पेट में संक्रमण फैलने लगता है।
विज्ञापन

12 घंटे में करीब आधा दर्जन पेट दर्द के मरीजों को भर्ती किया गया है। इनका इलाज चल रहा है। वहीं, ओपीडी में इन मरीजों की संख्या इस समय सबसे अधिक है। इसके कारण पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर या डॉक्टर से परामर्श लेने तक मरीजों को लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
-डायरिया के रोकथाम के उपाय
अच्छी तरह से पका हुआ भोजन खाएं।
चाय कॉफी सोडा चॉकलेट आदि का सेवन करने से बचें।
ओआरएस का घोल पिए।
पानी खूब पिए।
तरल पदार्थ वाले वस्तुओं का सेवन करें

शरीर में पानी की कमी न होने दें।
-----------------------
-यह हैं डायरिया के लक्षण
मरीज को दस्त आना।
पेट में ऐठन के साथ दर्द का होना।
जी मच लाना उल्टी आना बुखार होना।
भूख न लगना।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed