फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government will look at nutrition Atikuposhiton

अतिकुपोषितों के पोषण पर शासन रखेगा नजर

Sat, 02 May 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 02 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The government will look at nutrition Atikuposhiton

कुपोषण से प्रभावित बच्चों की बेहतरी को अब शासन स्तर

विज्ञापन
से निगरानी की जाएगी। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत अति कुपोषित बच्चों का नियमित वजन कर रिपोर्ट भेजनी होगी। मिशन निदेशक से आए निर्देशों के बाद सभी सीडीपीओ को निर्देशित कर दिया गया।

साथ ही प्रतिमाह वजन कर रिपोर्ट फीड कराने के निर्देश दिए गए। बच्चों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण को दूर करने को राज्य पोषण मिशन की शुरुआत की गई है। जिसमें पोषण दिलाने को विभागों को भी जिम्मेदारी दी गई और अफसरों ने भी गांवों को गोद लिया है।

गोद लेने वाले अफसरों को तो प्रतिमाह नियमित रूप से निरीक्षण कर विभागों की योजनाओं को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अब शासन ने भी अतिकुपोषित बच्चों की निगरानी करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों को अतिकुपोषण से प्रभावित बच्चों को लाल श्रेणी में चिह्नित किया गया है।

इन्हीं बच्चों का अब प्रतिमाह वजह कर राज्य पोषण मिशन के साफ्टवेयर पर फीड कराना होगा। मिशन निदेशक और मुख्य सचिव के निर्देशानुसार हर विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाल श्रेणी के बच्चों का वजन लिया जाएगा। शासन के के निर्देश पर डीपीओ प्रकाश कुमार ने भी सभी सीडीपीओ को निर्देशित कर दिया है, जिसमें उन्होंने लाल श्रेणी के बच्चों का वजन कर हर माह की पांच तारीख तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

कहा कि शासन ने हर माह की आठ तारीख को रिपोर्ट मांगी है, ऐसे में पांच तारीख तक रिपोर्ट देने में हीलाहवाली करने वाली कार्यकत्री, मुख्य सेविका और सीडीपीओ पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed