{"_id":"6764651527e536606903ff6b","slug":"the-government-sought-a-proposal-to-install-20-high-mast-lights-hardoi-news-c-213-1-hra1005-124145-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 20 हाईमास्ट लाइटें लगवाने का शासन ने मांगा प्रस्ताव (सिंगल)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 20 हाईमास्ट लाइटें लगवाने का शासन ने मांगा प्रस्ताव (सिंगल)
Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
संडीला। नगर पालिका परिषद के मोहल्लों में जल्द ही हाईमास्ट लगने की उम्मीद जागी है। क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग मंत्री की ओर से सहमति दी गई है। शासन ने 20 हाईमास्ट लाइट लगवाए जाने के लिए 1.87 करोड़ के बजट का प्रावधान करते हुए नगरीय निकाय से प्रस्ताव मांगा है।
विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कस्बा में 20 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगवाए जाने के लिए चार जून 2023 को मंत्री को पत्र लिखा था। शासन ने 20 हाईमास्ट लाइट लगवाए जाने की स्वीकृति दी है। शासन के उप सचिव लाल मणि यादव ने जारी पत्र में कहा है कि लाइटों को लगवाए जाने के लिए कार्ययोजना शासन को प्राप्त कराई जाए। 16 मीटर के पोल पर हाईमास्ट लाइट की कार्ययोजना तैयार कराई जानी है। (संवाद)