फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government set out to describe Sapai

सरकार का बखान करने निकले सपाई

Sun, 01 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 01 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The government set out to describe Sapai
रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान करने के लिए दस दिवसीय साइकिल यात्रा की शुरुआत रविवार को सपा कार्यालय से हुई। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हालांकि सूरज की तपिश में कई सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के हौसले पस्त होते नजर आए।

विज्ञापन


सपा कार्यालय पर साइकिल यात्रा की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि संगठन ही विधायक बनाता है। इसलिए संगठन सर्वोपरि है। एक मई से 10 मई तक साइकिल यात्रा को गांव गांव तक जाना है। पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। प्रदेश अध्यक्ष के इस ओर दिए गए दिशा निर्देशों में यदि कोताही बरती जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह का परिचय दें और इस साइकिल यात्रा को सफल बनाएं। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने समाजवादी पेंशन, किसान बीमा, श्रमिकों की सरकारी रजिस्ट्रेशन, वूमेन सुरक्षा, बेरोजगारी, कन्या विद्या धन, मुस्लिम बच्चियाें को पढ़ने के  लिए सरकारी मदद पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक राजेश्वरी देवी, सरताज खां, वीरेंद्र सिंह यादव, अमित वाजपेयी, धरमवीर यादव, धीरज गुप्ता, अखिल चंदेल, अजय सिंह पाल, अमित त्रिवेदी, रत्नेश यादव, सुधीर गुप्ता, अमित सिंह, प्रदीप पाठक, वसीम अहमद सिद्दीकी, मुकुल सिंह, संजय कश्यप, उपेंद्र दिवाकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed