फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government opened its treasury and found more than Rs 20 crore.

Hardoi News: सरकार ने खोला खजाना, 20 करोड़ से अधिक मिले

Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The government opened its treasury and found more than Rs 20 crore.
पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने खोला खजाना, 20 करोड़ से अधिक मिले
विज्ञापन

- पंचायत चुनाव से पहले राज्य वित्त आयोग की मद में दिए गए रुपये
- पंचायत प्रतिनिधियों को प्राथमिकता के कामों को कराने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सरकार ने पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने के लिए अपना खजाना खोल दिया है। सरकार ने पंचायतीराज विभाग के माध्यम से जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों को करीब 20 करोड़ से अधिक रुपये दिए हैं। इन रुपयों से पंचायतों के माध्यम से कार्ययोजना में शामिल कामों के साथ ही प्राथमिकता के कामों को कराया जा सकेगा।
पंचायत चुनाव से ठीक पहले सरकार ने पंचायतीराज विभाग के माध्यम से पंचायतों को राज्य वित्त आयोग की मद में प्रदेश की पंचायतों को गांवों में विकास कार्यों, जरूरतमंदों की मदद के लिए रुपये दिए हैं। शासन ने राज्य वित्त आयोग की मद में जिले की त्रिस्तरीय पंचायतों को करीब 20 करोड़ 55 लाख 51 हजार 743 रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि इन रुपयों से गांवों में कार्ययोजना में शामिल कामों के साथ ही अन्य प्राथमिकता के कामों को करवा सकेंगे। वहीं रुपयों के अभाव में रुके हुए कामों को भी गति दी जा सकेगी। इससे पंचायत चुनाव से पहले गांवों में काम करा लेने से प्रतिनिधियों की तरफ से जनता से किए गए वायदों को भी पूरा किए जाने का मौका मिल सकेगा। पंचायतीराज विभाग ने जिला पंचायत, 19 क्षेत्र पंचायत और 1,293 ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे रुपये प्राप्त करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल :

पंचायतों को दिए गए रुपयों पर एक नजर :
- 3,20,49,989 रुपये : जिला पंचायत
- 3,04,85,372 रुपये : 19 क्षेत्र पंचायत
- 14,30,16,382 रुपये : 1,293 ग्राम पंचायत
राज्य वित्त आयोग की मद में दिए जाने वाले रुपयों से पंचायतों को गांवों में विकास और निर्माण कार्य कराने का मौका मिलेगा। पंचायत प्रतिनिधि गांव के जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, अनाथ व्यक्ति की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए भी अधिकतम 5,000 रुपये खर्च कर सकते हैं। राज्य वित्त आयोग की मद में मिले रुपये से गांवों में पंचायत सचिवालयों को भी बेहतर कराया जा सकेगा।-विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed