Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government approved the proposal of Kotwali in Sawajpur

सवायजपुर में कोतवाली का प्रस्ताव शासन ने किया मंजूर

Wed, 24 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The government approved the proposal of Kotwali in Sawajpur
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सवायजपुर व इसके आसपास के लगभग 75 गांवों के एक लाख लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने सवायजपुर में कोतवाली स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

वर्ष 1998 में सवायजपुर तहसील और 2012 में विधानसभा क्षेत्र बना, लेकिन यह आज भी लोनार कोतवाली क्षेत्र का हिस्सा। इस क्षेत्र में हरपालपुर और पाली थाने भी आते हैं।
विज्ञापन

सवायजपुर में कोतवाली न होने के कारण यहां से जुड़े 75 गांवों के बाशिंदों को लगभग 11 किलोमीटर दूर लोनार, 16 किलोमीटर दूर पाली व 16 किलोमीटर दूर हरपालपुर थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने जाना पड़ता है। कई बार सीमा विवाद का उलाहना देकर पुलिस मामलों को दर्ज करने में भी कोताही बरतती है। यहां के बाशिंदे लगातार सवायजपुर कोतवाली की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने भी पूरे मामले में फाइल शासन को भेज दी थी। शासन के अपर मुख्य सचिव गृृृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सवायजपुर में कोतवाली की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हो जाने के संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक को भी पत्र जारी कर दिया है।
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को भी इसकी जानकारी भेजी गई है। इधर, भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

17 मई 2016 को आवंटित हो गई थी भूमि
सवायजपुर में कोतवाली की स्थापना कराने के लिए गौरखेड़ा में 3.40 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। तत्कालीन जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने 17 मई 2016 को भूमि पुलिस विभाग के नाम करा पत्रावली पुलिस अधीक्षक को भेज दी थी। पुलिस विभाग के जानकार बताते हैं कि सितंबर 2011 को तत्कालीन एसओ लोनार ने आलाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली स्थापित किए जाने का प्रस्ताव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed