{"_id":"59778b3f4f1c1b9c5b8b470e","slug":"the-goods-train-standing-on-the-half-hour-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट खराब होने से आधा घंटा ट्रैक पर खड़ी रही मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट खराब होने से आधा घंटा ट्रैक पर खड़ी रही मालगाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। रेलवे फाटक बंद न होने के कारण सिगभनल सिस्टम फेल हो गया। जिसके चलते मालगाड़ी आधा घंटे ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान बिल्हौर-कटरा हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। गेट सही कराने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
चंदौली मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक तकनीकी खराबी के बंद नहीं हुआ। जिसके चलते सिगभनल फेल हो गया। सिगभनल न मिलने के कारण कानपुर से सीतापुर की ओर से जा रही मालगाड़ी को चालक ने चंदौली मार्ग पर क्रॉसिंग गेट संख्या 69 सी के पास रोक दिया।
विज्ञापन
मालगाड़ी दोनों गेट के बीच में आकर खड़ी हो गई। आनन-फानन में टेक्नीकल स्टाफ बुलाकर गेट सही कराया गया। मरम्मत के बाद गेट बंद किया गया। सिगभनल ठीक होने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कटरा-बिल्हौर हाईवे पर करीब 30 मिनट जाम लगा रहा। गेटमैन आशीष ने बताया कि मालगाड़ी 1:09 बजे आई थी। गेट की मरम्मत के बाद 1.39 बजे मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।