{"_id":"37aa96bd2b20400ecf9c4ad2eb136c08","slug":"the-girls-will-also-compete-kgbvs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी की बालिकाएं भी कर सकेगी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी की बालिकाएं भी कर सकेगी मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय जूनियर स्कूलों की भांति अब कस्तूरबा गांधी
विज्ञापन
आवासीय स्कूल की दो हजार बालिकाएं भी दो माह का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर
बनाया जाएगा। इससे योजना का लाभ अब जिले की तीन हजार बालिकाओें को लाभ
मिलेगा। इससे बालिकाएं अपनी आत्म रक्षा कर सकेगी।
ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों की जूनियर स्कूल की छात्राओं को आत्म सुरक्षा को जूडो कराटे का प्रशिक्षण देने को परियोजना से निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत जिले के दस केंद्रों पर प्रशिक्षण देना है। इसमें 100 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर गठित टीम ने स्कूलों का चयन कर दिया है।
इनमें जूनियर हाईस्कूल टड़ियावां, पिहानी, सधई बेहटा बावन, शाहाबाद, जूनियर हाईस्कूल बेनीगंज कोथावां, अहिरोरी, कछौना, मल्लावां, माधौगंज, टोडरपुर शामिल है। अब इन स्कूलों की छात्राओं के साथ-साथ 20 कस्तूरबा गांधी स्कूलों की 100-100 बालिकाओं को भी जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण ड्रेस व किट मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए जिला स्तर से 15 प्रशिक्षकों की तैनाती की जा रही है। जो सप्ताह में तीन-तीन स्कूल जाकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो जाएगा और 31 मार्च तक चलेगा।
इससे बालिकाएं आपात काल में स्वयं की रक्षा कर सकेगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बलवीर शास्त्री ने बताया कि बालिकाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षकों की सूची अनुमोदित होने के बाद प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।