फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The food at the hotel was taking two girls missing

होटल पर खाना लेने गईं दो बालिकाएं लापता

Mon, 01 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 01 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
The food at the hotel was taking two girls missing
कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल पर खाना लेने के लिए निकलीं दो बालिकाएं लापता हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी पश्चिमी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उन्होंने टीम बनाकर दोनों बालिकाओं का पता लगाने के कोतवाल को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी इरशाद की भांजी रोजी(13) पुत्री आशिक अली निवासी भेदउना थाना बेहटा गोकुल उनके पास ही रहती थी। शनिवार को रोजी उसकी पुत्री 13 वर्षीय हसना के साथ अपनी नानी के कहने पर महुआ टोला के पास एक होटल से खाना लेने गई थीं। इसके बाद दोनों बालिकाएं घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यानंद राय, सीओ अरविंद कुमार वर्मा व कोतवाल राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूछताछ की। मगर कुछ पता नहीं चला। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में पुलिस टीम बनाकर बालिकाओं के तलाश करने के निर्देश दिए है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed