फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first step toward success increase

सफलता की ओर बढ़ा पहला कदम

Sun, 29 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 29 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The first step toward success increase
पास होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। सीबीएसई दसवीं का परिणाम आते ही मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के आठ स्कूलों कर रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों को उनके गुरुजनों व अभिभावकों ने सफलता पर बधाई दी।

विज्ञापन

जिले मेें सीबीएसई से संचालित आठ विद्यालय के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। बोर्ड परीक्षा का शनिवार की शाम परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मोबाइल व फोन के माध्यम से परिणाम की जानकारी प्राप्त की। सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल के परीक्षा प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि 118 विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। वहीं, 100 से ऊपर विद्यार्थियाें ने 9 सीजीपीए प्राप्त किए। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश पाल ने बताया कि 239 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। 29 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। जबकि दो सौ से ऊपर विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए प्राप्त किए। उनकी सफलता पर शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में शत प्रतिशत परीक्षा फल रहा। 73 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यालय के तीन बच्चे 10 सीजीपीए अंक अर्जित किए। जबकि सात विद्यार्थियों ने 9 सीजीपीए प्राप्त किए। गुुरुराम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 181 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से सभी उत्तीर्ण हुए। न्यू हाइट्स के  शिवम क पूर ने बताया कि विद्यालय का परिणाम सौ प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed